{"_id":"6a3587327fce6a23a00a8f4c","slug":"fir-registered-in-connection-with-death-in-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152491-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में हुई मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में हुई मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मड़या व नेदुला के बीच दो दिन पूर्व सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई में शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के विचलखा गांव निवासी प्रद्युम्न यादव ने बताया कि उनके भाई अखिलेश यादव एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करते थे। उनका निवास खलीलाबाद क्षेत्र में था। प्रद्युम्न यादव के मुताबिक, अखिलेश यादव ट्रैक्टर से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना शाम करीब छह बजे परिजनों को मिली, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद