फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered in connection with death in a road accident.

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 23 Jul 2026 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in connection with death in a road accident.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के दस दिन बाद मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मटिहना गांव निवासी कमलावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अभिषेक कुमार (20) 12 जुलाई की शाम मामा राजेश कुमार के साथ बाइक से मड़हाजोत में एक कार्यक्रम से घर लौट रहा था। शाम करीब 7:45 बजे चकदही और पायलपार के बीच राधाकृष्ण मंदिर के पास वे बाइक सड़क किनारे रोक रहे थे। इसी दौरान महुली की ओर से आ रही दूसरी बाइक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे अभिषेक कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

परिजन एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रात करीब एक बजे अभिषेक की मौत हो गई। अगले दिन गोरखपुर में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed