{"_id":"6ad678a0d8519312780ea11a","slug":"fir-registered-against-two-named-individuals-and-unknown-persons-following-a-court-order-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159263-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महुली। क्षेत्र के धोबखरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेना हमला करने की शिकायत पर कोर्ट ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित चंद्र प्रकाश पांडेय का आरोप है कि तीन अगस्त की रात करीब नौ बजे गांव निवासी रविशंकर पांडेय और उनकी पत्नी सुमन के साथ दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और सरिया से उनकी पत्नी को मारा पीटा। पीड़िता के डायल-112 पर फोन करने पर पहुंची पुलिस को आता देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। दूसरे दिन जब पीड़ित चंद्र प्रकाश पांडेय आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे तो पीड़ित को भी आरोपियों में मारा पीटा।
जान बचाने के लिए पीड़ित अपने घर भागा तो उक्त लोगों ने घर में घुसकर मारा पीटा। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बाद जब उसकी नहीं सुनी गई तो पीड़ित ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने महुली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
एसओ महुली दुर्गेश पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रविशंकर पांडेय और सुमन सहित दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।