फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against four individuals for extorting money from buses by setting up an illegal stand along the highway.

Sant Kabir Nagar News: हाईवे किनारे अवैध स्टैंड बनाकर बसों से वसूली, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 20 Aug 2026 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against four individuals for extorting money from buses by setting up an illegal stand along the highway.
संतकबीरनगर। गोरखपुर-बस्ती मार्ग स्थित एक होटल के सामने नेशनल हाईवे किनारे अवैध स्टैंड बनाकर सवारी वाहनों और बसों से वसूली करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस के पहुंचने पर अवैध वसूली में लगे कुछ लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर बसों के टिकट काटने की भी बात कही है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक परमहंस की तहरीर के अनुसार 20 अगस्त को वह हमराह पुलिसकर्मियों और सरकारी बोलेरो से हाईवे पर अवैध स्टैंड की सूचना की जांच करने पहुंचे थे। औद्योगिक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मराज यादव भी चीता मोबाइल के साथ मौके पर पहुंचे। डीघा स्थित होटल के सामने हाईवे किनारे बसों को रोककर कुछ लोग वाहन चालकों से अवैध वसूली की पर्चियां काटते मिले। पुलिस को देखते ही वे मौके से भाग गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि नगर पालिका खलीलाबाद टैक्सी स्टैंड के ठेकेदार हेमंत तिवारी और उनके लोग हाईवे पर वाहनों को रोककर अवैध टैक्स वसूल रहे हैं। इससे हाईवे पर जाम लगने और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में दयाशंकर विश्वकर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, गोविंद और होटल के पास स्थित ढाबा के संचालक/संबंधित व्यक्ति को नामजद किया गया है। आरोप है कि सड़क किनारे टंकी, मेज-कुर्सी आदि रखकर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया था और वहां प्राइवेट बसों के टिकट काटे जा रहे थे। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर पर मामले में पुलिस ने मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed