फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against 12 named individuals and 25 unidentified persons for creating a disturbance.

Sant Kabir Nagar News: हंगामा करने पर 12 नामजद समेत 25 अज्ञात पर प्राथमिकी

Thu, 22 Oct 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 12 named individuals and 25 unidentified persons for creating a disturbance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में अन्य लोगों के नाम मुकदमे में शामिल करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा करने के मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 12 नामजद समेत करीब 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि आरोपियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर विधान परिषद चुनाव के लिए जा रहे मतदान कर्मियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभद्र व्यवहार किया। प्रदर्शनकारियों पर परिसर में रखी कुर्सियों को भी तोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट संजय सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 22 अक्तूबर की सुबह करीब 11:30 बजे कलेक्ट्रेट गेट पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि पहलवान रामप्रवेश यादव उर्फ साधु यादव अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे। वे 22 सितंबर को पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के मुकदमे में अन्य लोगों के नाम शामिल करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रामप्रवेश यादव और उनके साथियों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वे उत्तेजित हो गए। तहरीर में कहा गया है कि विधान परिषद चुनाव के लिए जा रहे लोगों को रोकने के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इससे मतदान के लिए आने वाले लोगों को असुविधा हुई और यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस के अनुसार, समझाने के दौरान आरोपितों ने अपशब्द कहे और धमकी भी दी।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। कोतवाल जय प्रकाश दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed