फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against unknown car driver in case of death of elderly man in accident

Sant Kabir Nagar News: हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी

Wed, 29 Jul 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against unknown car driver in case of death of elderly man in accident
धनघटा (संतकबीरनगर)। धनघटा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गागरगाड़ गांव निवासी दीपू मौर्य ने दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे उनके पिता चंद्रिका प्रसाद मौर्य घर से अपनी साइड से चौराहे की ओर जा रहे थे। धनघटा-उमरिया मार्ग पर चौराहे के पास पीछे से आ रही कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में चंद्रिका प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed