फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against two in case of assault

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 23 Apr 2026 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two in case of assault
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के झींगुरापार गांव में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित हेदायतुल्लाह ने बताया कि उनके गांव के एजाज अहमद व आजाद अहमद एक सरकश, बदमाश व दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। आरोपी उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। छह अप्रैल को सुबह 7:30 बजे उनके पिता बहाजुल्लाह (80) खेत में थे। तभी उक्त व्यक्तियों ने उन्हें गाली देने लगे। पिता ने मना किया, तो लाठी-डंडे से मारपीट की। पिता के साथ गए भांजे अबु हुजैफा को भी मारा-पीटा, उसका बायां हाथ काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर आए और बीच-बचाव किया। बाद में जब उनको घटना की जानकारी हुई और वह मौके पर गए तो उक्त लोगों ने उसे भी गालियां और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसओ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed