{"_id":"69e3d00ae49d4a28d8025e24","slug":"fir-lodged-against-husband-and-mother-in-law-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-149301-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पति और सास पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पति और सास पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाने की पुलिस को एक विवाहिता ने शिकायती पत्र देकर पति व सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता गुड़िया निवासी सोनौली नानकार थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर ने बताया कि उसकी शादी 12 मई 2013 को बालजी से हुई। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में पति बालजी व सास सावित्री कम दहेज लाने का ताना मारते हुए दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। इस बीच दो बच्चे पैदा हुए। बच्चों का भविष्य एवं घर बसाने की नियत से सब प्रताड़ना सहती रही। आरोप है कि पति बालजी का गांव की महिला से अवैध संबंध है। इसका विरोध करने पर पति ने 29 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 10:00 बजे मारपीट कर घर से निकाल दिया और जेवर रख लिया।
उसे जबरन गाड़ी पर बिठाकर मायके लाकर छोड़ दिया। तब से पीड़िता मायके में है। संवाद