फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against four unidentified persons for assaulting electricity workers

Sant Kabir Nagar News: बिजली कर्मियों के साथ मारपीट चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four unidentified persons for assaulting electricity workers
संतकबीरनगर। महुली के भोगीपुर स्कूल के पास बाइक सवार मनबढ़ों ने बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित श्रीकांत राव निवासी थाल्हापार पोस्ट बरहुआ जनपद बस्ती ने बताया कि 16 अप्रैल को दिन में लगभग 3:20 बजे वह अपने सहकर्मी कृष्ण कुमार यादव निवासी खोरिया थाना लालगंज जनपद बस्ती के साथ बिजली निगम का कार्य पूरा करके विद्युत उपकेंद्र बनकटी देईसांड पर लौटते समय भोगीपुर विद्यालय के पास पहुंचे। उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात लोग गालियां देते हुए फावड़े की बेंट से उन दोनों को मारने लगे। मारपीट की घटना में उनका सिर फट गया और हाथ टूट गया।
विज्ञापन

घटना देखकर तमाम लोग आए और उपचार के लिए उसे अस्पताल ले गए। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed