{"_id":"69e662db1bfb9301e30d5cd9","slug":"fir-lodged-against-four-in-patwaria-assault-case-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149422-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पटवारिया के मारपीट में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पटवारिया के मारपीट में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- बखिरा थाना क्षेत्र में हुई थी मारपीट
मेंहदावल। बखिरा थाना क्षेत्र के पटवारिया गांव में शनिवार की रात बाइक से टक्कर लगने तथा इलाज के लिए पैसा न देने के मामले को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए थे। इसमें जमकर मारपीट तथा ईंट पत्थर चले थे। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
बखिरा थाना क्षेत्र के पटवारिया गांव निवासिनी शोभा देवी पत्नी चुन्नीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अप्रैल की रात्रि 8:00 बजे बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गई। गांव के लोगों ने इलाज के लिए टक्कर मारने वाले परिवार से पैसा देने की बात तय की। इसी बात को लेकर गांव के इरफान, अजीज, जिलेदार, कादिर, मोहित आदि दरवाजे पर चढ़ कर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी डंडा सरिया लेकर हमला कर दिया, जिससे मुझे, भतीजे वह नाती को चोटें आईं।
थाना अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई में चालान किया गया है।