फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against 9 named and unknown persons in case of attack on youth at petrol pump

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल पंप पर युवक पर हमला मामले में 9 नामजद व अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 22 Apr 2026 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 9 named and unknown persons in case of attack on youth at petrol pump
मेंहदावल। कस्बे में एक पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भराने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ मनबढ़ों ने एक युवक पर हमला कर दिया था। युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद सहित 3-4 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवाइचपार निवासी संदीप यादव 21 अप्रैल की शाम करीब 7:00 बजे मेंहदावल स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भराने गए थे। अधिक भीड़ होने के कारण उनका एक युवक से विवाद हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दियश।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर के बाद चार बाइकों पर सवार 8-9 युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए संदीप पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे बुरी तरह मारापीटा, वह बाइक से गिरकर बेहोश हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सर्वजीत साहनी, शिवा पासवान, अमन निषाद, आकाश निषाद, दीपक उर्फ दीपू निषाद समेत नौ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने मारपीट के दौरान सोने की चेन गिरने की भी बात अपनी तहरीर में लिखी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


-----------
पुलिस ने तीन को दबोचा
मेंहदावल। पेट्रोल लेने के दौरान युवकों के बीच हुए में एक पक्ष ने अपने सहयोगी युवकों को फोन करके बुला लिया। युवकों ने उस पर हमला करके मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में बिच्छू गैंग के गुर्गों के शामिल होने की चर्चा थी। पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन युवकों को रात में ही हिरासत में ले लिया। इनके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की। पीड़ित युवक की तहरीर पर प्राथमिकी पंजीकृत करते हुए अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सर्वजीत सनी, निवासी साइन लंगडी थाना बखिरा तथा शिवा पासवान निवासी नौदरी थाना मेहदावल को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ में कुछ और युवकों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed