{"_id":"6ada4d0111823789150ea0f1","slug":"fir-filed-against-former-block-chief-for-threatening-a-woman-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159352-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला को धमकाया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला को धमकाया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया माफी गांव में एक महिला ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद पर अपने 15 से 20 सहयोगियों के साथ घर पहुंचकर अभद्रता करने, गालियां और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता अमरीकुन्निशां ने 20 अक्तूबर को दुधारा थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस को दी तहरीर में अमरीकुन्निशां ने जानकारी दी कि वह छपिया माफी गांव की निवासी हैं। उनके घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं रहता है। आरोप है कि इसी परिस्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग आए दिन उन्हें डराते-धमकाते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं। इससे वह खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।
महिला के मुताबिक, 16 अक्तूबर को शाम करीब सात बजे सेमरियावां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद निवासी सुकरौली अपने लगभग 15 से 20 सहयोगियों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही लोगों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मुमताज अहमद ने उन्हें धमकाया। उनके पास पूर्व में हुई घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य मौजूद है।
विज्ञापन
पीड़िता ने थाना दुधारा पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल व आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।