फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR against nine named on charges of assault and robbery

Sant Kabir Nagar News: मारपीट और लूट के आरोप में नौ नामजद पर प्राथमिकी

Sun, 13 Sep 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
FIR against nine named on charges of assault and robbery
संतकबीरनगर। बेलहरकलां थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में पुराने विवाद को लेकर युवक और उसके परिवार के साथ मारपीट करने और जेब से चार हजार रुपये निकाल ले जाने का आरोप सामने आया है। पीड़ित की ओर से न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र पर आदेश के बाद पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खरवनिया निवासी हरीशचंद्र मौर्य ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में जानकारी दिया कि उसका भाई रामकेश मुंबई में मंजेश के साथ कारपेंटर का काम करता था। आरोप है कि करीब दो-तीन माह पहले मंजेश उसके भाई का मोबाइल और काम करने की मशीन लेकर अपने घर गोहर, थाना बांसी कोतवाली, सिद्धार्थनगर चला गया था। अप्रैल में रामकेश ने मंजेश के मामा उमेश को इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात की रंजिश में 13 मई को दोपहर करीब तीन बजे मंजेश और उसकी मां रम्भावती समेत अन्य लोग खरवनिया गांव पहुंचे। आरोपियों के हाथ में लाठी-डंडे थे और उन्होंने रामकेश को रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। रामकेश जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी भी पीछे दौड़ते हुए घर में घुस गए। घर में घुसकर आरोपियों ने उसे पीटा। पिटाई से वह बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन

रामकेश को मृत समझकर आरोपी उसकी जेब से पर्स निकालने लगे। इसी बीच हरीशचंद्र और उसकी मां मौके पर पहुंचे तो आरोपी करीब चार हजार रुपये वाला पर्स लेकर फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पर रामकेश का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके विपरीत विपक्षी पक्ष के प्रभाव में उसके और परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मंजेश, रम्मावती, उमेश, रामवृक्ष, श्रीराम, भोरई, राजेंद्र, प्रकाश और राजाराम समेत पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed