फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR against 19 named and 50 unidentified persons for blocking the road

Sant Kabir Nagar News: सड़क जाम करने के मामले में 19 नामजद और 50 अज्ञात पर प्राथमिकी

Tue, 23 Jun 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
FIR against 19 named and 50 unidentified persons for blocking the road
संतकबीरनगर। एसपी आवास के सामने सोमवार को शव रखकर सड़क जाम करने के मामले में खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने 19 नामजद समेत 40 से 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी ध्रुवनाथ यादव तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

तहरीर में चौकी प्रभारी ने लिखा है कि सोमवार करीब शाम 7:30 बजे कुछ अराजक तत्वों ने स्वयं को भीम आर्मी का नेता व पदाधिकारी बताते हुए सड़क जाम कर दी। इससे यातायात बाधित हो गया और लोगों को परेशानी हुई। अनई गांव निवासी रीमा पत्नी सुभाष चंद्र के प्रार्थनापत्र पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी सड़क जाम किया गया।
विज्ञापन

तहरीर में बताया गया है कि 19 नामजद समेत 40 से 50 अज्ञात लोगों ने कलक्ट्रेट तिराहा पर अवैध रूप से चक्का जाम कर यातायात को बाधित कर दिया, जिससे सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। पुलिसकर्मियों ने जब जाम हटाने का प्रयास किया तो भीड़ ने अभद्र टिप्पणी की। जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग जाम होने के कारण इसमें एक एंबुलेंस फंसी थी, जिसमें से मरीज को परिजन द्वारा बार-बार गुहार लगा रहे थे। एंबुलेंस में बैठे परिजन परेशान हो गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों की ओर से भीड़ को समझाकर जाम हटाया गया।


---------
इन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
अनई निवासी अमरनाथ, रत्नेश, रामाज्ञा, अनिल, दीपू, प्रमोद, दुर्गा सिंह, अखिलेश , इंद्रेश, विनोद, मुल्लाल, अजय, वीरेंद्र प्रजापति, सेराजुद्दीन, अवधेश, नौहट निवासी अमन, शिकुमार पांडेय माधोपुर, अजीत गौतम बड़गो, भोला खोरसिंहा सहित 40-50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed