फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Find traffic rules, long life will be long

यातायात नियमों को लगाएं गले, लंबी होगी उम्र

Tue, 20 Nov 2018 11:52 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Tue, 20 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Find traffic rules, long life will be long
यातायात नियमों को लगाएं गले, लंबी होगी उम्र - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। दुर्घटना से देर भली, हेलमेट पहनें सुरक्षित चलें, यातायात नियमों को गले लगाएं, लंबी होगी उम्र। इन नारों के साथ मंगलवार को एचआर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया। मौका था अमर उजाला द्वारा शुरू किए गए अभियान अपराजिता के तहत आयोजित यातायात जागरूकता रैली का। रैली एचआर इंटर कॉलेज से शुरू हुई और पूरे शहर का भ्रमण करते हुए राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। 
विज्ञापन


रैली सुबह 10 बजे जीजीआईसी की प्रधानाचार्य आशा यादव और एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह की अगुवाई में शुरू हुई। रैली में शामिल छात्राएं मुख्य रोड पर मुखलिसपुर चौराहा, मेंहदावल चौराहा, मोतीनगर चौराहा और बीआरसी होते हुए जीजीआईसी पहुंचीं। शहर भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विभिन्न नारों के जरिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की अपील करते हुए छात्राओं ने कहा, ‘आपका जीवन अनमोल है। इसे खतरे में न डालें।’रैली के समापन के मौके पर प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने छात्राओं को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की। रैली के आगे यातायात पुलिस की गाड़ी के साथ एचआर इंटर कॉलेज के स्काउट की बैंड टोली चल रही थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed