{"_id":"6b0331ec57762d2c14001114","slug":"filling-out-online-forms-has-become-difficult-and-time-consuming-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160995-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन फॉर्म भरना हुआ मुश्किल, लग रहा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन फॉर्म भरना हुआ मुश्किल, लग रहा समय
विज्ञापन
सेमरियावां। खलीलाबाद तहसील में जनगणना के दूसरे चरण में शुरू हुई स्वगणना प्रक्रिया लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। ऑनलाइन पोर्टल की धीमी गति और लंबा फॉर्म भरने की प्रक्रिया के चलते लोग चाहकर भी निर्धारित समय में विवरण दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति यह है कि फॉर्म भरने में 45 मिनट से अधिक का समय लग रहा है। वहीं, तकनीकी दिक्कतों के कारण कई लोग बीच में ही प्रक्रिया छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
स्वगणना का उद्देश्य लोगों को घर बैठे अपने मकान और परिवार से जुड़ी जानकारियां स्वयं दर्ज करने की सुविधा देनी है लेकिन पोर्टल की सुस्त रफ्तार इस सुविधा में बाधा बन रही है। कई चरणों में बंटी प्रक्रिया में परिवार के प्रत्येक सदस्य की शिक्षा, जन्म स्थान और अन्य व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज करनी पड़ रही हैं। सर्वर धीमा होने और बार-बार लॉग आउट होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
लोगों ने पोर्टल की गति बढ़ाने, बार-बार लॉग आउट होने की समस्या दूर करने और फॉर्म को सरल बनाने की मांग की है, ताकि स्वगणना की प्रक्रिया बिना बाधा के पूरी हो सके।
विज्ञापन
-- -- -- --
कई बार बीच में ही पोर्टल काम करना बंद कर देता है। इससे दोबारा लॉग इन करना पड़ता है। 15 में से आठ चरण पूरे कर लिए लेकिन आगे सर्वर की गति धीमी होने से परेशानी शुरू हो गई। पिछली बार मकान गणना के दौरान भी स्वयं फॉर्म भरा था। इसके बावजूद प्रगणक को एक-एक जानकारी दोबारा बतानी पड़ी थी।
-रिजवान मुनीर, निवासी सेमरियावां
-- -- -- -- -- --
स्वगणना शुरू करने के बाद पता चला कि फॉर्म काफी लंबा है। कुछ चरण पूरे करने के बाद पोर्टल धीमा हो जाता है और प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाती। परिवार के सभी सदस्यों की शिक्षा, जन्म स्थान समेत अन्य जानकारियां जुटाकर दर्ज करना भी चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए परिवार के दूसरे सदस्यों से जानकारी लेनी पड़ती है।
-इरशाद अहमद, निवासी उसराशहीद
-- -- -- -- -- -- --
स्वगणना की प्रक्रिया सरल और कम समय में पूरी होने वाली होनी चाहिए लेकिन लंबा ऑनलाइन फॉर्म होने के कारण काफी समय लग रहा है। 40 प्रश्न का उत्तर भरना पड़ता है। कई जानकारियां पहले से जुटानी पड़ती हैं। मोबाइल पर एक-एक विवरण भरने में परेशानी होती है। पोर्टल की गति ठीक रहे तो लोगों को काफी सहूलियत मिल सकती है।
-मो. शफीक, निवासी महुआरी
0000
ऑनलाइन प्रक्रिया में हर व्यक्ति सहज नहीं है। खासकर बुजुर्गों और तकनीकी जानकारी कम रखने वाले लोगों को फॉर्म भरने में दूसरों की मदद लेनी पड़ रही है। कई बार जानकारी भरने के बाद भी आगे बढ़ने में दिक्कत आती है। ऐसे में लोगों को स्व-गणना पूरी करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
-संतोष कुमार प्रजापति, निवासी डड़वामाली
00000
स्वगणना के लिए निम्न चरणों को फॉलो करें
आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं
राज्य में उत्तर प्रदेश चुनें।
भाषा में अपनी भाषा चुनें।
दिए गए निर्देश पढ़ें और आगे बढ़ें।
प्रथम चरण में जनगणना कर्मी को दिया गया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
कैप्चा दर्ज कर अपने मोबाइल से प्राप्त ओटीपी दर्ज कर सत्यापन करें।
लोकेशन मैच होने पर आगे बढ़ें।
लोकेशन मैच नहीं होने पर जिला, तहसील, गांव/शहर चुनें और मैप पर घर की लोकेशन दर्ज कर पुष्टि करें।
परिवार के मुखिया संबंधी जानकारी भर कर सेव करें।
परिवार के अन्य सदस्यों को एक-एक कर जोड़ें।
सभी विवरण देने के बाद शेष जानकारी भरें।
सभी चरण का ब्योरा भरने के बाद फॉर्म को चेक करें।
एसई आईडी प्राप्त कर सुरक्षित रखें, घर पर प्रगणक के आने पर उसे शेयर करें।
-- -- -- -- -- -- -- -
स्वगणना जनगणना प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। लोगों से अपील है कि वे सही और पूरी जानकारी के साथ अपना विवरण दर्ज करें। पोर्टल पर तकनीकी समस्या या सर्वर धीमा होने की शिकायत मिलती है तो उसे संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा, ताकि समस्या का समाधान कराया जा सके। जिन लोगों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में कठिनाई हो रही है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रगणकों की सहायता भी ले सकते हैं। जनगणना में प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज होना जरूरी है।
-अनुराग कुमार यादव, तहसीलदार, खलीलाबाद