{"_id":"6755fc2bcaa6c7dcfa0fd715","slug":"fighting-over-road-dispute-case-against-nine-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-125155-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में मारपीट, नौ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में मारपीट, नौ पर केस
Mon, 09 Dec 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के कलान गांव का मामला
धनघटा। महुली क्षेत्र कलान गांव में रविवार को रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कलान गांव निवासी सुमित्रा नंदन पांडेय पुत्र मुरलीधर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह अपनी भूमि पर विधायक निधि से खड़ंजा का कार्य करवा रहे थे। इसी बात को लेकर विपक्षी चंद्र प्रकाश पुत्र दया शंकर अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और गाली देते हुए मारपीट किए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चंद्र प्रकाश, दीपांशु उपाध्याय, अमन पुत्र अभिमन्यु, चंद्रप्रकाश के दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इसी तरह दूसरे पक्ष की तरफ से देवेंद्र उपाध्याय पुत्र लंकेश्वर उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी अनिल पांडेय आदि गाली देते हुए मारे-पीटे और जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अनिल पांडेय, शत्रुध्न पांडेय, सुमित्रानंदन पांडेय पुत्रगण मुरलीधर पांडेय, कन्हैया उर्फ हरिमंगल पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।