फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fighting due to election rivalry, case against 11

Sant Kabir Nagar News: चुनावी रंजिश में मारपीट, 11 पर केस

Sun, 07 Jul 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fighting due to election rivalry, case against 11
बखिरा क्षेत्र के खरवनिया गांव का मामला
विज्ञापन

- थाने में सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट से गुहार लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के खरवनिया गांव में चुनावी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट करने व घर का सामान क्षतिग्रस्त करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राम प्रसाद पुत्र रामनरेश निवासी खरवनिया का आरोप है कि 16 जून को चुनावी रंजिश की वजह से विरोधी पक्ष दरवाजे पर चढ़ कर गाली देने लगे। मना करने पर महफूज के उकसाने पर विरोधियों ने मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह घर के भीतर गया, लेकिन विरोधी घर में घुस आए व गाली देते हुए उसे मारने-पीटने लगे। जिससे बहू संगीता के पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। जाते समय आरोपी घर में रखा सामान भी तोड़ दिए। उसने तत्काल डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षो को थाने पर बुलाया, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। थक-हारकर उसने न्यायालय में गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर खरवनिया निवासी कृष्णनाथ, रामसजन, प्रकाश, राजाराम, राधेश्याम, प्रदीप, धर्मेन्द्र, रामशब्द, राजेन्द्र, अनिल व सोनौरा (खरवनिया) निवासी महफूज आलम उर्फ अच्छू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed