फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fighting at the door for refusing to consume alcohol and marijuana

Sant Kabir Nagar News: दरवाजे पर शराब व गांजा पीने से मना करने पर मारपीट

Fri, 20 Feb 2026 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fighting at the door for refusing to consume alcohol and marijuana
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के वाकरगंज गांव में दरवाजे पर शराब व गांजा पीने से मना करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दो नामजद समेत चार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

एसओ दुधारा अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित शिवधारी ने पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में जानकारी दिया कि 16 फरवरी को रात 8 बजे गांव निवासी ध्रुप व मंजेश अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आए और उनके दरवाजे पर बैठकर शराब व गांजा पीने लगे। उनके मना करने पर जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली देकर मारने पीटने लगे। घटना देखकर बचाव में आए बेटे को भी मारपीटकर जख्मी कर दिया। मारपीट के घटना में दोनों को काफी चोट आई। शोर सुनकर बचाव में तमाम लोगों के आने उक्त लोग जानमाल की धमकी देकर चले गए। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed