{"_id":"69ee8124a516c203f2036500","slug":"fight-over-old-rivalry-fir-registered-against-three-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-149673-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के पौली गांव निवासी मोहम्मद शोएब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही जफरुद्दीन, सैयद सिद्दीकी और मुसहाब ने पुरानी दुश्मनी के चलते उसके घर के पास लगे तीन पेड़ों को काट दिया।
विरोध करने पर आरोपियों ने गाली देते हुए उसे और उसके बेटे के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके बेटे को पकड़कर पीटा और बीच-बचाव करने पर उसे भी मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज कराया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।