फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight over dispute, four injured

Sant Kabir Nagar News: विवाद में मारपीट, चार घायल

Tue, 25 Feb 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fight over dispute, four injured
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार के बेलौरा वार्ड में मामूली विवाद में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण मुरारी पुत्र हरिहर ने आरोप लगाया है कि 23 फरवरी की रात 8:30 बजे वह बाइक से सेमरी जा रहे थे। प्राथमिक विद्यालय गेट के पास गंगेश पांडेय लघु शंका कर रहे थे। जब उनको मना किया तो वह जाति सूचक अपशब्द कहते हुए पीटने लगे। इतने में उनके सहयोगी आ गए और मारपीट कर बाइक लेते गए। वहीं दूसरे पक्ष के गंगेश पांडेय का आरोप है कि 23 फरवरी की रात करीब आठ बजे वह अपने दरवाजे के सामने लघुशंका कर रहे थे।
विज्ञापन

उसी समय कृष्ण मुरारी आए और चुनावी रंजिश को लेकर अपशब्द कहने लगे। मना करने पर वह अपने घर गए और बाइक पर अपने सहयोगियों को बैठा कर आ धमके। मेरे परिवार की नीतू, पूजा पत्नी गौरव को लाठी से पीटने लगे। बीच बचाव करने इंद्रभान पहुंचे तो उन्हें भी पीट कर घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed