फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fight in two party, one injured

भैंस के पुआल खाने पर मारपीट, एक घायल, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 08 Nov 2020 09:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
fight in two party, one injured
भैंस के पुआल खाने पर मारपीट, एक घायल, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के पश्चिम टोला में भैंस के पुआल खाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें एक शख्स को गंभीर चोटें आईं। घायल को लोग पहले सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नगर पंचायत मेंहदावल के पश्चिम टोला निवासी सुरेंद्र पुत्र राममूरत और गोरई पुत्र रघुनाथ के बीच भैंस के पुआल खाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें सुरेंद्र को गंभीर चोटें आईं। वहीं, लोगों ने घायल सुरेंद्र को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ मेंहदावल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि भैंस पुआल खा रही थी। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुआल को लेकर मारपीट में सुरेंद्र पुत्र राममूरत को गंभीर चोटें आई हैं जिसकी इलाज के लिए सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया था। घायल पक्ष की तहरीर पर गोरई पुत्र रघुनाथ, विकास पुत्र गोरई व आकाश पुत्र गोरई के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed