फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight between two parties, action taken on complaint of one party

Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई

Wed, 12 Jun 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 12 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, action taken on complaint of one party
बखिरा। पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित परतिया में मंगलवार को बंटवारे व रास्ते के विवाद की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन


एक पक्ष से मारुका देवी का आरोप है कि 11 जून की सुबह छह बजे हिस्से के बंटवारे व रास्ते के विवाद की वजह से विपक्षी अनिल उसकी पत्नी रिमा, बेटी पूजा व एक अन्य ने मिलकर उन्हें व पति को गाली देते हुए लाठी, डंडे से पीट दिया। जबकि दूसरे पक्ष की रीमा देवी पत्नी अनिल का आरोप है कि 11 जून की सुबह छह बजे रास्ते में भूसा का बोरा रखा हुआ था। इसी बात को लेकर गांव निवासी शिवपूजन, मारुका, सनिदेवल व बबीता ने उसे व पति अनिल को मारापीटा। पुलिस ने रीमा देवी की तहरीर पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed