फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fierce fighting between two parties over old rivalry, seven seriously injured

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, सात गंभीर

Thu, 22 May 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 22 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fierce fighting between two parties over old rivalry, seven seriously injured
रोसयाबाजार। थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में चल रही रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। इस हमले में एक पक्ष से तीन तो दूसरे से चार लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी हैंसर लाया गया। दोनों पक्षों के एक साथ अस्पताल पहुंचने से माहौल तनाव ग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। चिकित्सकों ने चार घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम अशरफपुर में रमेश के भाई की शादी थी। घर के लोग दरवाजे पर कथा सुन रहे थे। इसी बीच विपक्षी विष्णु व किशन बाइक से कहीं जा रहे थे। रमेश के घर के सामने पहुंचते ही बाइक फिसल गई, जिससे बाइक पर बैठे लोग रमेश के दरवाजे पर गिर पड़े। बाइक से गिरने के बाद रमेश के घर के लोगों ने तंज कसा। इससे खार खाए बाइक सवार घर लौट गए। कुछ देर गोलबंद होकर लाठी-डंडे से लैस लोग रमेश के घर चढ़ गए।
विज्ञापन

दूसरा पक्ष के लोग भी लाठी-डंडे लेकर लोगों पर टूट पड़े। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवेश में आए लोग मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए। इसमें रिश्तेदारी में आई 60 वर्षीय महिला लाली पत्नी लल्लन, राकेश पुत्र राम दरश, राजेश, सदानंद व दूसरे पक्ष से विष्णु पुत्र राम सुमेर, रिंकू पुत्री रामजी, शीतल पुत्री राम कुबेर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्ष घायलों को लेकर सीएचसी हैंसर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के इकट्ठा होने से अस्पताल का माहौल गर्म हो गया। पुलिस ने मौके की स्थित को नियंत्रित किया। मौके पर पहुंचे विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान ने घायलों की जानकारी लेने के बाद चिकित्सकों को तत्काल इलाज करने के निर्देश दिया। चिकित्सकों ने घायल विष्णु, रिंकू, शीतल, लाली, राकेश, राजेश, सदानंद की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल राकेश पुत्र रामदरश की शादी शुक्रवार को होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। जिस पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed