{"_id":"644eb6ed07216be0600c1944","slug":"fever-sufferers-advised-to-get-tested-khalilabad-news-c-7-1-147012-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बुखार पीड़ितों को जांच कराने की दी गई सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बुखार पीड़ितों को जांच कराने की दी गई सलाह
Mon, 01 May 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। इस दौरान मेले में 29 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इन लोगो को ब्लड जांच के लिए अस्पताल में बुलाया गया। इसके साथ ही जहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं थे, वहां के मरीजों को जिला अस्पताल में दिखाने की सलाह दी गई।
बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी बखिरा में कुल 36 मरीज पहुंचे। इसमें से पांच मरीज बुखार से पीडि़त थे। उन्हें दवाएं दी गईं और ब्लड जांच के लिए अस्पताल बुलाया गया। इस दौरान डॉ. ऋचा त्रिपाठी, फार्मासिस्ट आलोक मिश्रा, नर्स सरोज देवी, सुमन गुप्ता आदि मौजूद रहीं। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी हरिहरपुर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। यहां पर कुल 52 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
इसमें गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में दिखाने की सलाह दी गई। इस दौरान डॉ. शिव जनम, डॉ. गौरी दत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मगहर में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले 33 मरीज पहुंचे। यहां पर बुखार से सात लोग पीड़ित रहे। इन सभी को जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसडी सिंह, डॉक्टर मनस्विता, डॉक्टर वामिक ने बुखार, दस्त, खांसी से पीड़ित मरीजों का इलाज किया। अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 1033 मरीजों का इलाज किया गया।