फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Father calls daughter's lover and beats him to death with a stick

Sant Kabir Nagar News: बेटी के प्रेमी को बुला पिता ने डंडे से पीटकर मार डाला

Mon, 11 Mar 2024 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Father calls daughter's lover and beats him to death with a stick
बेटी के प्रेमी को बुला पिता ने डंडे से पीटकर मार डाला
विज्ञापन

लड़की के पिता समेत तीन पर केस दर्ज, आरोपी पिता गिरफ्तार
- खेसरहा थाना क्षेत्र के बौड़िहार गांव के युवक की संतकबीरनगर बेलहर कला थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के पास जंगल में मिली लाश



संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर/घोसियारी।
बार-बार मना करने के बावजूद युवक ने उसकी बेटी से रिश्ता खत्म नहीं किया तो गुस्से में पिता ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। खेसरहा थाना क्षेत्र के बौड़िहार निवासी युवक की लाश रविवार सुबह संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के जंगल में मिली। लड़के के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के पिता सहित तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, बौड़िहार गांव निवासी रोहित (23) पुत्र तुलसीराम को उसके कुछ परिचित शनिवार शाम करीब सात बजे बुलाने आए थे। वह उनके साथ गया लेकिन उसके बाद लौटा नहीं। रात करीब 11 बजे रोहित के घरवालों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि संतकबीरनगर जनपद के बेलहर कला थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के जंगल में रोहित की लाश पड़ी है। संबंधित थाने की पुलिस के सहयोग से शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि जो परिचित शनिवार शाम को रोहित को बुला कर ले गए थे उन्होंने ही लाठी से पीट कर उसकी हत्या कर दी। क्योंकि उन्हें रोहित की अपने परिवार की लड़की से संबंधों से नाराजगी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर साजिश, हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया और लड़की के पिता को संतकबीरनगर के जिले के सांथा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य दो आरोपी जो उसके रिश्तेदार हैं, उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। कत्ल में प्रयोग किया गया खून से सना डंडा पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

शादीशुदा था रोहित
बताया जा रहा है कि रोहित की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। रोहित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दोनों छोटे भाई मोहन (18), सोहन (10) वर्ष का है। माता पिता खेती किसानी ही करते हैं। घर वालों का कहना हैै कि रोहित रिश्तेदारी की ही एक लड़की से प्रेम करने लगा था। इसका पता लड़की के पिता को चल गया था। वह इससे खुश नहीं थे। कई बार मना करने के बाद भी रोहित नहीं माना तो पिता ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed