{"_id":"6ad67988de0689691f099907","slug":"father-and-son-received-a-death-threat-at-the-temple-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159231-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मंदिर में पिता-पुत्र को जानलेवा धमकी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मंदिर में पिता-पुत्र को जानलेवा धमकी मिली
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बाहिलपार गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश में मारपीट और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
बाहिलपार गांव निवासी प्रभाकर राय के अनुसार उनके पिता रोजाना शाम को गांव के शिव मंदिर में आरती करने जाते हैं। 16 अक्तूबर की शाम भी वह मंदिर में आरती करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश में मंदिर पर पहुंचे कुछ लोगों ने उनके पिता को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मंदिर में मौजूद पुजारी और गांव के संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
प्रभाकर राय का आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें और उनके लड़कों को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी उनके और परिवार के साथ हो चुकी हैं। इसकी शिकायत थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक की गई लेकिन उनके अनुसार कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनके और परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली जाती है।
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।