फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers raised their problems, got assurance of solution

Sant Kabir Nagar News: किसानों ने रखीं समस्याएं, निस्तारण का मिला आश्वासन

Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers raised their problems, got assurance of solution
संतकबीरनगर। सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों ने अपनी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसान दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कृषक, किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। प्रगतिशील किसान अनूप यादव, सुरेंद्र राय,राजमणि राय, हरिकेश चौधरी, गोविंद चौधरी ने जैविक खेती, सोलर फेंसिंग, स्ट्रॉबेरी, काला नमक की खेती सहित मशरूम की खेती की तकनीकी जानकारी के बारे में अन्य किसानों को अवगत कराया एवं कार्य में आने वाली समस्याओं से सीडीओ को अवगत कराते हुए समाधान का अनुरोध किया। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विगत समस्त शिकायतों, उनके निस्तारण प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, लंबित शिकायतों का संबंधित विभाग से 15 दिवस में निस्तारण सुनिश्चित करा लिया जाए। उन्होंने कहा की किसानों द्वारा जो समस्याएं उठाई जा रही है, उनके संबंध में संबंधित अधिकारी को पत्र प्रेषित कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह ने किसानों से पराली न जलाने की अपील किया। कहा कि पराली न जलाएं बल्कि बायो डिकंपोजर के माध्यम से कंपोस्ट में परिवर्तित करें। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी सी.पी. सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक, डाॅ आरवी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed