फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers raised their problems and got assurance of redressal.

Sant Kabir Nagar News: किसानों ने उठाईं समस्याएं, निस्तारण का मिला आश्वासन

Thu, 20 Nov 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised their problems and got assurance of redressal.
संतकबीरनगर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की ओर से किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने समस्याएं उठाईं और निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में मुंडेरवा चीनी मिल के गन्ना समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र राय ने कहा की गन्ना खरीद केंद्र की व्यवस्था सही नहीं चल रही है, जिसे सचिव लोगों को देखना चाहिए। इस पर वरिष्ठ गन्ना पर्यवेक्षक ने अवगत कराया गया कि इस वक्त इस जनपद में आठ केंद्र चल रहे हैं। उन केंद्राें पर अभी शेड की व्यवस्था नहीं हो पाई है, परंतु बैनर लगा है। इस केंद्र पर गन्ने की चढ़ाई और उतराई बिल्कुल निशुल्क है। मलोरना गांव के गणेश चौधरी ने बताया कि उनके गांव में एक सांड का आतंक है। इस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इसको पकड़वाने की कार्रवाई की जा रही है। राम शंकर यादव ग्राम हरदा बघौली ने सरकारी समितियां के कार्य सुचारू रूप से नहीं चलने की शिकायत की। इस पर सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि इस ब्लॉक में 11 समितियों में चार सक्रिय हैं। किसानों ने बताया कि जो क्रॉप कटिंग की रिपोर्ट के आधार पर सत्यापन में समस्या हो रही है। अगर सत्यापन कम होगा तो किसान धान बेच नहीं पाएंगे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले की औसत उपज के हिसाब से सत्यापन किया जाता है। खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि अब तक 105 किसानों से 401 मैट्रिक टन धान की खरीद हुई है। जनपद का खरीद लक्ष्य 4000 मैट्रिक टन है। 64 किसानों का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, एआर को-ऑपरेटिव आनंद मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, एसडीओ विद्युत केएन शुक्ला, डिप्टी आरएमओ कमलेश सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके तिवारी, राजेंद्र राय, सुरेंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed