{"_id":"670582d3638606303707b104","slug":"farmers-in-panic-due-to-erosion-of-rapti-river-after-flood-khalilabad-news-c-227-1-sdn1001-125421-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाढ़ के बाद राप्ती नदी की कटान से दहशत में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाढ़ के बाद राप्ती नदी की कटान से दहशत में किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
-भनवापुर क्षेत्र में सौ बीघा से अधिक जमीन नदी में विलीन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। राप्ती नदी में पानी घटने के बाद अब तेजी से हो रहे कटान ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। फत्तेपुर व डुमरिया गांव के पास अब तक करीब सौ बीघा से अधिक खेत राप्ती नदी में विलीन हो चुका है। कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से की गई व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। डुमरिया गांव निवासी बब्लू मिश्रा ने बताया कि हमारे गांव के पास काली माता का स्थान है, वहीं पास में ठोकर बनाया गया है।
ठोकर बनाने के दौरान ही ग्रामीणों ने धांधली की शिकायत की थी लेकिन ठेकेदार की मनमानी के कारण आज आधे से अधिक ठोकर राप्ती में विलीन हो चुके हैं। अब बगल में बनी काली माता के स्थान पर भी खतरा मंडरा रहा है। फत्तेपुर गांव राम दिनेश मिश्र ने बताया कि गांव के दक्षिण से होकर राप्ती नदी बह रही है। तीन बार का बाढ़ झेलने के बाद पिछले एक सप्ताह से राप्ती के कटान को देख कर डर लग रहा है। अब तक आस-पास के किसानों की सौ बीघा जमीन राप्ती की कटान में विलीन हो चुकी है।
विज्ञापन