फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers gathered on the information of arrival of urea, committee members got fertilizer

Sant Kabir Nagar News: यूरिया आने की सूचना पर उमड़े किसान, समिति के सदस्यों को मिली खाद

Wed, 10 Dec 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers gathered on the information of arrival of urea, committee members got fertilizer
साधन सहकारी समिति झिंगुरापार में खाद पाने के लिए जमे हुए किसान । स्रोत - ग्रामीण - फोटो : दीवानी कचेहरी से पुलिस अ​भिरक्षा में जेल जाते रामगोपाल हत्याकांड के आरोपी।
संतकबीरनगर। बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति झिंगुरापार पर यूरिया आने की सूचना से मंगलवार की सुबह ही किसानों का जमावड़ा लग गया। किसान खाद के लिए समिति के गेट पर दोपहर तक जमे रहे। कुछ किसानों को खाद तो मिली, लेकिन जो समिति के सदस्य नहीं थे, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र में रबी फसल की पहली सिंचाई के बाद यूरिया खाद पाने के लिए किसानों में होड़ लगी है। हर कोई समितियों का चक्कर लगा रहा है। लेकिन उन्हें समय से खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के अजांव, छितही, शिव बखरी, शांति नरगापार आदि समितियों पर पिछले कई दिनों से खाद नदारद है। मंगलवार को जैसे ही सहकारी समिति झिंगुरापार पर 500 बोरी खाद आने की सूचना ग्राम बरीडीहा, ददरी, तरयापार, झिंगुरापार, महुली, मड़ह राजा, रौजा, सुक्खीपुर आदि गांवों के किसानों को मिली, वे समिति पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस दौरान सचिव को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। सचिव का कहना था कि समिति के मेंबरों को ही पहले खाद दी जाएगी। बिना मेंबर वाले किसान मड़हा निवासी शेषनाथ, हरिश्चंद्र, ,शिवनाथ, तीजू आदि को बिना खाद के ही लौटना पड़ा। किसानों ने बताया कि उनके पास 10 से 5 बिस्सा खेती है। उन्हें एक बोरी खाद की जरूरत है। लेकिन, सचिव ने मेंबर न होने की वजह से उन्हें खाद नहीं दी। मजबूर होकर वह घर लौट गए। किसानों ने बताया कि समिति पर 275 रुपये में यूरिया मिलता है। जबकि बाजार में दुकानदार 430 रुपये ले रहे हैं। शिकायत पर कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। बाजार में महंगे दाम पर खाद मिलने की वजह से वह समितियों का चक्कर पिछले कई दिनों से लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में अब बाजार से ही खाद खरीदनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सहकारी समिति झिंगुरापार पर तैनात सचिव आर गुप्ता ने बताया समिति पर 500 बोरी खाद आई है। पहले वह समिति के मेंबरों में बांट रहे हैं। बचने पर अन्य किसानों में खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed