फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers called upon to cultivate coarse grains

Sant Kabir Nagar News: मोटे अनाज की खेती के लिए किसानों का किया आह्वान

Sat, 28 Oct 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers called upon to cultivate coarse grains
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन शनिवार को विधायक सदर अंकुर राज तिवारी ने लोगों से मोटे अनाज की खेती करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोटे अनाज का सेवन हमारे पूर्वज किया करते थे, जिसमें बाजरा, ज्वार, सावां, कोदो, मडुआ के चावल, रोटी, खीर, खिचड़ी घरों में बनती थी, जिसके सेवन से शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता था। समय के साथ हमारे खाने का ढंग बदला और हमारी थाली में गेहूं चावल ने स्थान ले लिया और बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधित समस्या होने लगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से श्री अन्न जो कभी गरीबों को अनाज हुआ करता था, आज पूरे विश्व में प्रचलित हो गया है। अमीर लोगों में इसकी मांग बढ़ गयी है। दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन में श्री अन्न का भोजन परोसा गया, जो देश के उन्नत कृषि एवं संस्कृति की देन है। जिस प्रकार से श्री अन्न की मांग बढ़ रही है, आने वाले कुछ वर्षाें में इसकी कीमत में तेजी से वृद्धि होगी। किसान कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों की बताई हुई जानकारी एवं तकनीकी से मोटे अनाज पैदा करें। रासायनिक उर्वरकों, दवाई का कम से कम प्रयोग करें। सीडीओ संत कुमार ने कहा कि पूर्व में छानी की लौकी-सब्जी हुआ करती थी, उसके स्वाद एवं वर्तमान की लौकी सब्जी स्वाद में बहुत अंतर हो गया है। पहले के अन्न स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक एवं रसायन से मुक्त थे, जिसकी इस समय बहुत आवश्यकता है। किसान खेती को जैविक ढंग से परंपरागत रूप में करें, जो उनके लिए आय के साथ-साथ अच्छी सेहत का भी स्रोत बनेगा। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के किसानों, उपभोक्ताओं एवं मोटे अनाज के विक्रेताओं को जोड़कर इस कार्य को चलाया जा रहा है ताकि आने वाले समय में जनपद मोटे अनाज के लिए एक अच्छा उत्पादक केंद्र बन सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र राय, राम उजागर चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed