फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers are struggling for Rahul Gandhi: monolithic brave

किसानों की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी:अखंड बहादुर

Sat, 22 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 22 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers are struggling for Rahul Gandhi: monolithic brave
कांग्रेस की लगी चौपाल - फोटो : अमर उजाला
खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के महादेवा गांव में शनिवार को कांग्रेस के पीसीसी सदस्य अखंड बहादुर पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी की संदेश यात्रा के बारे में लोगों केे बताया गया।   पीसीसी सदस्य अखंड बहादुर पाल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में देश को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया। जबसे भाजपा सरकार आई है तभी से देश पर लगातार परेशानिया आ रही है। किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। इन्ही सब समस्याओं को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संदेश यात्रा निकाली है। इस संदेश यात्रा से प्रदेश में कांग्रेस को नया बल मिला है। कांग्रेस की नीतियों से लोग प्रभावित हो रहे है और कांग्रेस की हर सभा में भारी भीड़ जुट रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। केंद्र ने जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया। जबकि प्रदेश की सपा सरकार के कार्यकाल में लगातार अपराध बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सदैव किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते आ रहे है। कांग्रेस की सरकार में किसानों को 73 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया था। आज कांग्रेस की सरकार नहीं है इस लिए किसानों की समस्याओं का देखते हुए मांग पत्र भरवाया जार हा है। जिसका व्यापक स्तर पर समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम को पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, अजय सिंह, सुनील पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मारकंडेय उपाध्याय, आसिम खान, हरीराम बेलदार, नरेंद्र चौधरी, मंटू साहू, अशोक निषाद, मनोज चौहान, रामशंकर चौधरी, मृत्युजंय चौबे, आलोक यादव, विनोद सिंह, शिव कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed