{"_id":"675a8c320886bb59ba019fd9","slug":"farmers-angry-over-not-getting-compensation-stopped-work-on-ram-janaki-marg-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125334-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने राम जानकी मार्ग का काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने राम जानकी मार्ग का काम रोका
Thu, 12 Dec 2024 12:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण में अधिग्रहित की जा रही भूमि को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को मलौली के पास जमीन की खोदाई कर रही जेसीबी मशीन को किसानों ने रोक दिया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि जमीन का मुआवजा नहीं मिल रहा है, वहीं दरवाजे पर लगे पेड़ों को भी काटने का प्रयास किया जा रहा है।
जेसीबी के आगे खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे किसान गोविंद चतुर्वेदी, हरिवंश पांडेय, रोहित चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, शिवेंद्र दुबे, विनय कुमार आदि ने बताया कि मनमाने ढंग से किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण कार्य में अधिग्रहित भूमि का कोई पैमाना नहीं रह गया है।
मौके पर 24 मीटर सड़क के लिए जमीन अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन मुआवजा किसी किसान को नहीं दिया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण के विवाद के निपटारे के लिए तहसील प्रशासन ने दस दिन का समय किसानों से मांगा था, लेकिन एक माह गुजर जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। किसानों का आरोप है कि एनएचएआई के कर्मी किसानों की जमीन पर सड़क निर्माण करने पहुंच गए। किसानों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में अब मनमानी नहीं चलेगी, क्योंकि प्रशासन किसानों को गुमराह कर मुफ्त में जमीन का अधिग्रहण करना चाहता है।
विज्ञापन
भूमि और पेड़ का बगैर मूल्यांकन किए जमीन अधिग्रहण का कोई भी प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही जब तक मुआवजा घोषित नहीं होगा तब तक चौड़ीकरण कार्य का विरोध जारी रहेगा।