फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmer leader Mahendra Singh Tikait remembered on his birth anniversary

Sant Kabir Nagar News: ईवीएम की तर्ज पर होगी प्रश्न पत्रों की सुरक्षा

Wed, 07 Feb 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader Mahendra Singh Tikait remembered on his birth anniversary
संतकबीरनगर। जिले के 107 परीक्षा केंद्रों पर 22 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके लिए ईवीएम की तर्ज पर ही बोर्ड के प्रश्न पत्रों की सुरक्षा निगरानी होगी। परीक्षा केंद्राें पर बने जिस रूम में प्रश्न पत्र रखे जाएंगे, उसकी निगरानी के लिए नाइट विजन कैमरे के साथ ही 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल का पहरा रहेगा।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी 107 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इसको लेकर डीआईओएस कार्यालय ने तैयारी तेज कर दी है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व गोपनीयता बनाए रखने के लिए एक स्ट्रांग रूम तैयार कराया गया है। इसमे डबल लॉक की आलमारी में प्रश्न पत्र रखे जाएंगे। स्ट्रांग रूम में रखी आलमारी की डीवीआर की रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिनों की होगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचने पर उनके स्ट्रांग रूम की रिकार्डिग व संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र के परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखनी होगी। जिसे आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड को उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही सीसीटीवी से प्रश्न पत्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed