{"_id":"6a382269d945ebbc170ba47b","slug":"family-counseling-center-saves-11-crumbling-relationships-couples-reach-a-settlement-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152593-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए टूटते 11 रिश्ते, दंपतियों में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए टूटते 11 रिश्ते, दंपतियों में हुआ समझौता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित साथ-साथ कार्यक्रम में 11 पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराया गया। काउंसलिंग के बाद सभी दंपतियों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने की सहमति जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्या ने की।
परिवार परामर्श केंद्र में 11 मामले प्रस्तुत हुए। सभी में पति-पत्नी अथवा पारिवारिक सदस्यों के बीच चल रहे विवादों को सुनने के बाद काउंसलिंग की गई। दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद सभी परिवारों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और साथ रहने का निर्णय लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य टूटते परिवारों को जोड़ना और आपसी संवाद के माध्यम से पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराना है। रविवार को हुए समझौतों से 11 परिवारों में फिर से खुशियां लौट आईं। इस दौरान महिला कांस्टेबल विनिता सिंह, रंभा यादव और काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी मौजूद रहे।