{"_id":"690d07ecfbb67aab390b71b0","slug":"fake-currency-notes-intelligence-agencies-reach-mehdawal-investigation-begins-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140838-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोट : खुफिया तंत्र पहुंचा मेंहदावल, शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली नोट : खुफिया तंत्र पहुंचा मेंहदावल, शुरू की जांच
Fri, 07 Nov 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। मेंहदावल नगर क्षेत्र में जाली नोट की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को एसपी ने सीओ और एसओ को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ जिले का खुफिया तंत्र भी मेंहदावल पहुंच कर जांच में जुट गया है। इससे आरोपी भूमिगत हो गए हैं। जुए में नकली नोट जीतने वालों में हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कि मेंहदावल नगर पंचायत के एक मोहल्ले का युवक दीपावली से पूर्व जाली नोट की खेप लेकर आया और नगर की कुछ दुकानों से सामान की खरीदारी भी कर ली।
दीपावली में जुए के के दौरान वह बडनी रकम हार गया। बाजी जीतने वाले जुआरी जब नोट खर्च करने पहुंचे तो पता चला कि वह नकली है। इसको लेकर विवाद भी हुआ। इसके बाद बाजी हारने वाला युवक घर से भाग निकला। बृहस्पतिवार को खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन
आनन फानन में एसपी संदीप कुमार मीना ने जांच कराने की जानकारी दी। दूसरी तरफ जिले का खुफिया तंत्र भी मेंहदावल पहुंच गया और जाली नोट के धंधे से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी। मेंहदावल कस्बे में पुलिस तथा खुफिया तंत्र एक-एक पॉइंट पर जांच करते नजर आए।
विभागीय चर्चा है कि खुफिया तंत्र ने आरोपी युवक का नाम पता एकत्रित कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। चर्चा है कि जाली नोट के धंधे में जिस युवक का नाम आ रहा है, उसी ने पड़ोस में स्थित एक किराने की दुकान से कुछ सामान की खरीदारी की और 500 का नोट दुकानदार को दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद जब दुकानदार ने जांच कराई तो नोट जाली निकला।