फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Factory owner drives female laborer away from home six months after marriage

Sant Kabir Nagar News: फैक्टरी मालिक ने महिला मजदूर से निकाह के छह माह बाद घर से भगाया

Sun, 04 Feb 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Factory owner drives female laborer away from home six months after marriage
- पत्नी ने 25 लाख रुपये धोखाधड़ी से लेने का आरोप लगाया
विज्ञापन

- महिला ने मुंबई से नेतारी कलां में पति के घर आकर दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी


बखिरा। नेतारी कलां निवासी एक व्यक्ति की मुंबई में प्लास्टिक फैक्टरी है। वहां काम करने वाली मजदूर से कोर्ट में जाकर मालिक ने निकाह किया, लेकिन छह माह भीतर ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने फैक्ट्री मालिक पति पर धोखाधड़ी से 25 लाख लेने का आरोप लगाया है। मुंबई से घर नेतारी कलां आए पति का पीछा करते हुए विवाहिता भी आ धमकी। विवाहिता ने पति के खिलाफ धोखाधड़ी करने, अपशब्द, मारने-पीटने व जान की धमकी के मामले में बखिरा थाने में केस दर्ज कराया है।


मुंबई निवासी महिला रेशमा कोली पुत्री बसंत कोली का आरोप हैं कि मो. सईद की मुंबई स्थित प्लास्टिक की फैक्टरी में मजदूरी का कार्य करती थी। उसी दौरान दोनों ने बांद्रा स्थित कोर्ट में 17 अगस्त 2023 को शादी कर लिया। उसके पति मो. सईद ने धोखे से उसके पास रखा पच्चीस लाख नकदी भी ले लिया था। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन थोड़े दिन बाद ही उसका पति मो. सईद उसे मारने-पीटने लगा। उसके मारने से उसके बाएं कान में चोट भी आ गई। बाद में उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। वह पति के घर नेतारी कलां आ गई, लेकिन मो. सईद के घर में ताला बंद है, जिससे वह इधर-उधर भटक रही है।
विज्ञापन


एसओ श्याममोहन ने बताया पीड़ित महिला रेशमा कोली की शिकायत पर आरोपी मो. सईद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed