फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   facility not available in mehdawal chc

सीएचसी मेंहदावल : सुविधाओं का अभाव, मरीज परेशान

Fri, 08 Apr 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
facility not available in mehdawal chc
मेंहदावल सीएचसी की फोटो।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सीएचसी मेंहदावल : सुविधाओं का अभाव, मरीज परेशान
विज्ञापन

- हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों को होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पर आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी व एक वार्ड ब्वाय के भरोसे चिकित्सालय की व्यवस्था चल रही है। वहीं, अस्पताल परिसर में बैठने की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मेंहदावल नगर में स्थित 30 बेड वाले सीएचसी पर 10 चिकित्सक का पद है। जिसमें आठ पद पर डॉक्टर तैनात हैं। वहीं सीएचसी पर हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। मरीजों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय व महानगरों की ओर रुख करना पड़ता है। सीएचसी में मात्र एक वार्ड ब्वाय तैनात है। अस्पताल की सफाई से लेकर अन्य जरूरी काम इसी वार्ड ब्वाय भरोसे है।
विज्ञापन

सीएचसी पर प्रतिदिन 300 से 400 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें ज्यादातर मरीजों को चिकित्सक अल्ट्रासाउंड के लिए लिखते हैं। अस्पताल में व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को बाहर जांच कराने जाना पड़ता है। अस्पताल परिसर में एक्सरे भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। उनको बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जाता है। हड्डी रोग से संबंधित इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। न ही इस रोग से संबंधित चिकित्सक यहां उपलब्ध है। जिला मुख्यालय को चिकित्सक उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया गया है।
- डॉक्टर इंद्रदेव गौरव, अधीक्षक सीएचसी, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed