फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Faces blossomed after getting a job

Sant Kabir Nagar News: नौकरी मिली तो खिल उठे चेहरे

Tue, 21 Feb 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 21 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Faces blossomed after getting a job
राजकीय आईटीआई कॉलेज चकदही में आयोजित रोजगार मेले में जानकारी लेते अभ्यर्थी।संवाद
राजकीय आईटीआई चकदही में लगे रोजगार मेले में 61 बेरोजगारों का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय आईटीआई चकदही के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला लगा। इसमें कुल 61 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली। इससे उनके चेहरे खिल उठे।
राजकीय आईटीआई परिसर चकदही में लगे रोजगार मेले का उद्घाटन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया। नोडल एवं राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान मेंहदावल के प्रधानाचार्य मनीष पाल ने बताया कि सुबह 11 से तीन बजे तक रोजगार मेला चला।
विज्ञापन

इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी पीपल ट्री ऑनलाइन, डस्की स्टेलिएन साल्यूशन एंड ट्रेनिंग, ब्राइट फ्यूचर आर्गनिक हर्बल्स एवं हॉली हर्ब्स ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में 134 बेरोजगार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपल ट्री ऑनलाइन में पीकर पैकर ऑपरेटर, टेलीकॉलर आदि के पद पर 13, डस्की स्टेलिएन साल्यूशन एंड ट्रेनिंग में ऑपरेटर के पद पर 18, ब्राइट फ्यूचर आर्गनिक हर्बल्स में एरिया ऑफिसर, डिस्टिक मैनेजर के पद पर 19 एवं हॉली हर्ब्स मेंवेलनेस एडवाइजर के पद पर 11 प्रतिभागियों का चयन हुआ।

इस प्रकार रोजगार मेला में कुल 61 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस अवसर पर प्लेसमेंट प्रभारी अमित रावत, अभिषेक पाठक, संदीप गौड़, नितेंद्र सिंह, जय सिंह सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed