फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eye flu is spreading rapidly, villagers worried

Sant Kabir Nagar News: तेजी से फैल रहा है आई फ्लू, ग्रामीण परेशान

Wed, 09 Aug 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 09 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Eye flu is spreading rapidly, villagers worried
डुमरियागंज के नगर व ग्रामीण क्षेत्र में आई फ्लू के मरीजों संख्या बढ़ी
विज्ञापन

संबाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। आई फ्लू का हल्के में न लें। आंखों को सुर्ख लाल करने वाले वायरस, गले व पेट को भी संक्रमित कर रहे हैं। जिन्हें आईफ्लू हो जा रहा है, उनमें से ज्यादातर लोगों को गले में खराश, तेज बुखार, पेट दर्द भी हो रहा है। यह वायरस गर्मी और नमी एक साथ होने पर तेजी से सक्रिय हो जाता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि यह वायरस तीन से पांच दिन में स्वत: ही समाप्त हो जा रहा है।

सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डुमरियागंज नगर क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश गांव में इस समय आई फ्लू की बीमारी फैली हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रवण तिवारी ने बताया कि भीषण गर्मी और उमस भरी गर्मी से आई फ्लू तेजी से फैलता है। इस समय इसके मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

---

ये जरूरी सलाह अपनाएं
गले में खराश होने पर दिन में 3-4 बार गुनगुने पानी से गरारा करें।
बुखार-खांसी सामान्य लक्षण हैं, घबराने की बजाय दवा लेकर आराम करें।
बारिश में न भीगें, अगर भीग गए हैं तो जल्दी सूखे कपड़े पहनें।
श्वास के रोगी अपना विशेष ख्याल रखें। दिक्कत होने पर डॉक्टर से जरूर मिलें।
बाजार से लाई गईं सब्जियों व फल को अच्छी प्रकार धोने के बाद ही खाएं
बाजार के खाद्य पदार्थों से परहेज करें, क्योंकि इससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा है।
वायरस रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है, इसलिए ताजा पौष्टिक भोजन व हल्का व्यायाम जरूर करें।



आंखें लाल होने पर ये उपाय क्या करें
यह वायरल डिजिज है, इसलिए संक्रमित व्यक्ति के तौलिया, बिस्तर, कपड़ों को अलग रखें।
कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही हाथ धोते रहें, आंखों को न छुएं।

ठंडा या गर्म पानी से आंखों की सिंकाई करने की बजाय केवल पानी से साफ करें।
आंखों में लालिमा आने पर बिना डॉक्टर से दिखाए कोई भी आई ड्राॅप न डालें, यह नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed