फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Explanation sought from 26 teachers who did not participate in the training

Sant Kabir Nagar News: प्रशिक्षण में भाग न लेने वाले 26 शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 18 Feb 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from 26 teachers who did not participate in the training
संतकबीरनगर। टीचर एजूकेशन योजनांगत जनपद स्तर पर गणित की नवाचारी शिक्षण विधियों एवं गणित किट के प्रयोग के लिए एक दिवसीय फालोअप प्रशिक्षण में प्रतिभाग न करने वाले जिले के 26 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इसके लिए उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने 20 फरवरी तक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने का निर्देश दिया है। उप शिक्षा निदेशक धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एक दिवसीय फालोअप प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर के लिए 10 फरवरी को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 26 शिक्षकों ने भाग नहीं लिया। यह शासकीय आदेशों का उल्लंघन है। इन शिक्षकों से 20 फरवरी तक स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इनमें बघौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय औरही के दिनेश कुमार पांडेय, प्राथमिक विद्यालय परसिया के आशुतोष कुमार, बढ़या के बबिता, अमिलाहवा के बाहुबल, नाथनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेल्डूहा की आकांक्षा पटेल, चेरापुर की पूनम, हैंसर बाजार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा शुक्ल-दो प्रियंका जायसवाल, सिरसी की मीना प्रजापति, हरेवा की मोनी गुप्ता, लहुरादेवा के चंद्रशेखर, सेमरियावां ब्लॉक के जिनिना की किरन, ठोका की कुसुम यादव, परसोहिया के विमलेंद्र कुमार, नौवाडीह की बुशरा उमर, पिपरा की शबाना खातून, मेंहदावल ब्लॉक के गगनई बाबू के संजय कुमार राय, चिकनियाडीह के दीपांकर राव, खलीलाबाद ब्लॉक के बड़गो की अवंतिका श्रीवास्तव, बनियाबारी की माया, बसलोहिया के अजय सिंह, भरोहिया की अल्का सिंह, बनकटिया की प्रियंका पाठक, बेलहरकला ब्लॉक के भगौसा के विनोद कुमार चौधरी बत्सारा के सुनील कुमार पांडेय व भीखाडांड की रेखा नायक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही निर्देश दिए गए है कि 20 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे सायं पांच बजे तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होकर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed