{"_id":"691b6b6658a49b04510d6f57","slug":"explanation-sought-for-not-getting-the-beat-book-correct-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-141410-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बीट बुक सही न मिलने पर स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बीट बुक सही न मिलने पर स्पष्टीकरण तलब
Tue, 18 Nov 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को अपने कार्यालय में थाना दुधारा, बेलहरकला, महुली व मेंहदावल की बीट व्यवस्था की समीक्षा की। बीट बुक सही नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया।
एसपी ने थाना दुधारा के बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी रजनीश कुमार पाठक, महिला आरक्षी आरती सिंह, थाना बेलहरकला के बीट अधिकारी आरक्षी रोहित कुमार, थाना महुली के बीट अधिकारी आरक्षी सूर्य प्रताप यादव तथा थाना मेंहदावल के बीट अधिकारी आरक्षी संदीप कुमार गुप्ता की बीट बुक की जांच की। महिला आरक्षी आरती सिंह की बीट बुक अपूर्ण मिली। एसपी ने बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित अथवा वारंटी अभियुक्तों की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए। क्षेत्र में गश्त एवं चौकसी बढ़ाकर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। संवाद