फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Examine the resources of the district hospital

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल के संसाधन को परखा

Sat, 21 Sep 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Examine the resources of the district hospital
- केंद्रीय टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस सर्टिफिकेशन की टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने कुल आठ बिंदुओं पर उपलब्ध संसाधनों को देखा। टीम अभी शनिवार को अस्पताल में रहेगी और मरीजों से बातचीत करेगी।
टीम में राष्ट्रीय आकलन कर्ता श्वेता सरन और डॉ. एमसी सूरी ने अस्पताल के एसएनसीयू, महिला वार्ड, बाल रोग वार्ड, लेबर रूम, ओटी, एनआरसी, लेबर ओटी को देखा। साथ ही टीम ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता को देखा। टीम ने सीएमएस के साथ बैठक कर उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम ने वार्ड में जाकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा। टीम के आकलन कर्ता श्वेता सरन ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों को परखा जा रहा है। जो कमियां हैं उसे दूर करने को कहा गया है। शनिवार को फिर एक बार अस्पताल का निरीक्षण होगा। टीम अपनी रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौपेंगी। इस दौरान सीएमएस डाॅ. भवनाथ पांडेय, अस्पताल मैनेजर फैजान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed