{"_id":"611aa7998ebc3e42dd0c16b4","slug":"ex-pm-atal-remembered-khalilabad-news-gkp405738035","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुण्यतिथि पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी
अटल जी के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अर्जुन चौधरी और सह संयोजक तारा राय की अध्यक्षता में खलीलाबाद स्थित एक होटल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उन्हें याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी ने कहाकि अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। दो बार उन्होंने प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया। इसके अलावा विदेश मंत्री, संसद की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थायी समितियों के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने आजादी के बाद भारत की घरेलू और विदेशी नीति को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाई। वाजपेयी जी राजनीति के क्षेत्र में चार दशकों तक सक्रिय रहे व लोकसभा में नौ बार और राज्यसभा में दो बार चुने गए जो कि अपने आप में एक ही कीर्तिमान है। वाजपेयी जी 1980 में गठित भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले एक स्कूल शिक्षक परिवार में हुआ। उनके पिता हिंदी व ब्रजभाषा के सिद्धहस्त कवि थे। काव्य कला उन्हें विरासत में मिली। उन्होंने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर पार्टी को और मजबूत बनाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा, उर्मिला त्रिपाठी, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, निरंजन लोहिया, विजय बहादुर सिंह, मीडिया प्रभारी ब्रह्मनंद पांडेय, सोशल मीडिया संयोजक श्रीमन आनंद, शनि ,विनोद चौधरी, बालरूप कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे। संचालन अनिरुद्ध निषाद ने किया।