{"_id":"60e74a068ebc3e30de199330","slug":"ex-minister-beaten-in-belhar-khalilabad-news-gkp4011536122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलहर में बवाल, पूर्व मंत्री समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलहर में बवाल, पूर्व मंत्री समेत चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहर में बवाल, पूर्व मंत्री समेत चार लोग घायल
पूर्व मंत्री की गाड़ी समेत कई गाड़ियों के शीशे तोडे़
नामांकन के दौरान गेट के पास सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े
पुलिस ने लाठियां भांज कर भीड़ को किया तितर-बितर
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली/बेलहर /संतकबीरनगर। बेलहर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख पद के नामांकन के दौरान गेट से 500 मीटर पहले नहर मोड़ के पास बृहस्पतिवार को भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच भिंड़त हो गई। इसमें सपा के पूर्व मंत्री, उनके ड्राइवर, सपा समर्थित प्रत्याशी समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठी भांज कर भीड़ को तितर-बितर किया। उसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
सबसे पहले यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किए। करीब ढाई बजे सपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद, सपा नेता जयराम पांडेय पार्टी के साथ समर्थित प्रत्याशी राकेश्वर राय को लेकर नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंच गए। उसी दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू हुई और बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। घटना देखकर पुलिस कर्मी अवाक रह गए और बाद में लाठी भांजकर भीड़ को तितर-बितर करके हटाए। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का आरोप है कि जैसे ही लोग गेट तक पहुंचे, वैसे ही भाजपा के कार्यकर्ता उनके समर्थकों के ऊपर हमलावर हो गए। इस घटना में पूर्वमंत्री के अलावा उनके ड्राइवर जय श्रीराम राय, सपा समर्थित प्रत्याशी रामेश्वर राय और धीरेंद्र व चुन्ना राय को चोर्टें आइं। सपा समर्थित प्रत्याशी राकेश्वर राय ने पुलिस पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने आरोप मढ़ा कि उनके नामांकन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझ कर बवाल कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के मारा-पीटा और गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी। सपा के लोग हार से घबरा कर बवाल किए। एसओ बेलहर रणविजय सिंह ने बताया कि जब तक पुलिस कुछ समझ पाती तब तक सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। पुलिस ने बवाल शांत कराने के लिए भीड़ को हटाया। पुलिस की सुरक्षा के बीच सपा प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। पुलिस पर पक्षपात का आरोप गलत है।