फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Even one year after the deadline, the project to provide pure drinking water remains incomplete

Sant Kabir Nagar News: समयसीमा के एक साल बाद भी शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की परियोजना अधूरी

Sat, 12 Apr 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 12 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Even one year after the deadline, the project to provide pure drinking water remains incomplete
मुकुंदपुर ग्राम पंचायत में पेयजल परियोजना के लिए वाटर हेड का फाउंडेशन बना
हरिहरपुर। नाथनगर ब्लाॅक के मुकुंदपुर ग्राम पंचायत में हर-घर जल योजना का कार्य अधर में छोड़कर निर्माण करा रही संस्था नदारद है। करीब 1.30 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली पेयजल परियोजना का कार्य अप्रैल 2024 में ही पूरा होना था। लेकिन समय सीमा के एक साल बाद भी कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इस परियोजना से कुल 1,753 घरों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य है।
राष्ट्रीय पेयजल परियोजना के तहत हर परिवार तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की सरकारी मुहिम को विभागीय जिम्मेदार पलीता लगा रहे हैं। कहीं बनकर तैयार हुई परियोजना से सप्लाई चालू नहीं हो सकी तो कहीं निर्माण कार्य करा रही संस्था, कार्य अधर में छोड़कर नदारद है। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल 2023 में नाथनगर ब्लाॅक के मुकुंदपुर ग्राम पंचायत में पेयजल परियोजना के निर्माण का कार्य शुरु हुआ तो लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद जगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के कार्यस्थल पर लगे बोर्ड में परियोजना पूर्ण होने का समय अप्रैल 2024 निर्धारित किया गया था। लेकिन दो वर्ष बीत गए परियोजना का कार्य अधूरा पड़ा है। जल निगम के जरिए मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को निर्माण का जिम्मा सौंपा गया था जिससे ग्राम पंचायत की कुल 1,753 जनसंख्या की आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य था। लेकिन निर्माण कार्य करा रही संस्था पानी की टंकी के लिए फाउंडेशन बनाकर करीब छह महीने से फरार है।

परियोजना के समय से पूरा न होने से लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए विभागीय जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप मढ़ा है। लोगों का कहना है कि एक ओर जहां लोगों को शुद्ध पेयजल से महरूम होना पड़ रहा है, वहीं देरी होने से परियोजना की लागत भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed