फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Even after the fixed date many villages of the district could not be made clean

तय तारीख के बाद भी जिले के कई गांव नहीं बन पाए स्वच्छ

Sat, 17 Nov 2018 11:56 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Sat, 17 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Even after the fixed date many villages of the district could not be made clean
तय तारीख के बाद भी जिले के कई गांव नहीं बन पाए स्वच्छ - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जिले को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित करने के लिए दो बार तारीख तय हो चुकी है, लेकिन कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो पाए हैं। कई गांवों में शौचालय का निर्माण अधूरा है तो कई लोग किस्त के लिए दौड़ रहे हैं। हालांकि पंचायती राज विभाग ने जिले के सभी 794 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने के लिए प्रस्तावित कर दिया है, मगर 577 ग्राम पंचायतों का ही सत्यापन हो पाया है। जिले में सिर्फ 68 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने के साथ ही पूर्ण रूप से सत्यापित भी किया गया है। 
विज्ञापन


जिले की 794 ग्राम पंचायतों में 1605 राजस्व गांव हैं। वर्ष-2012 के हाऊस होल्ड सर्वे के अनुसार इन गांवेें में 333292 परिवार थे। इनमें 99105 परिवारों में ही शौचालय था। शेष 234187 परिवारों में शौचालय का निर्माण कराया जाना था। शौचालय निर्माण के बाद इनकी जियो टैगिंग (निर्माण कार्य की फोटो वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्य) होना है। जिले का एमआईएस डाटा (शौचालय निर्माण का कंप्यूटरीकृत आंकड़ा) तो शत-प्रतिशत पूर्ण है, लेकिन जियो टैगिंग के मामले में हालत खराब है। मात्र 76.80 प्रतिशत शौचालयों की ही जियो टैगिंग हो पाई है। शासन ने दो अक्तूबर को ही जिले को संपूर्ण रूप से ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य रखा था। बाद में इसे बढ़ाकर 20 अक्तूबर कर दिया था। इसके बाद अगली तारीख 10 नवंबर तय की गई, लेकिन अब तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि वर्ष-2012 के सर्वे के अनुसार सभी दो लाख चौंतीस हजार परिवारों में शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा हो गया है। अब सत्यापन किया जा रहा है। अत तक 577 गांवों का सत्यापन हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed