फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Even after five years, the entire village did not get clean drinking water.

Sant Kabir Nagar News: पांच वर्ष बाद भी पूरे गांव को नहीं मिला स्वच्छ पेयजल

Mon, 25 May 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Even after five years, the entire village did not get clean drinking water.
पेयजल का संकट झेलने को मजबूर हैं लोग
विज्ञापन

धनघटा। हैंसर ब्लाॅक क्षेत्र के तामा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी पानी की टंकी से अब तक पूरे गांव में नियमित जलापूर्ति नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग पांच वर्ष पूर्व टंकी का निर्माण कराया गया तथा पूरे गांव में पाइप लाइन भी बिछा दी गई, लेकिन टंकी से पानी की आपूर्ति कुछ दूरी तक ही सीमित है। पूरे गांव में अब तक पानी नहीं पहुंच सका है।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी टंकी से मचौली गांव तथा तामा चौराहे तक भी पानी की आपूर्ति होनी है, लेकिन वहां भी जलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में समस्या और गंभीर हो गई है। गांव निवासी हरी, कृष्णा राय, ओमप्रकाश, हरिकिशुन, सीताराम आदि ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ सभी लोगों तक पहुंचना चाहिए। पाइप लाइन बिछाने के बावजूद आधे गांव को पानी न मिलना अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की कि आधे अधूरे नही बल्कि पूरे गांव में पानी की आपूर्ति की जाए। जल्द से जल्द मचौली तथा तामा चौराहे तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पानी की आपूर्ति समूचे गांव में नहीं है तो इसकी जांच की जाएगी। यदि पाइप टूटने या लीकेज से दिक्कत है तो इसे शीघ्र दूर कर पानी आपूर्ति बहाल की जाएगी।
-जेएन यादव, जेई, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed