फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Even after 15 days, the teacher accused of raping a girl student is away from the grip of the police

Sant Kabir Nagar News: 15 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक

Wed, 23 Aug 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Even after 15 days, the teacher accused of raping a girl student is away from the grip of the police
---पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गिरफ्तारी की मांग की
विज्ञापन

-एसपी ने जल्द ही आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी कराने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

धनघटा। छात्रा को हैवानियत का शिकार बनाने वाला आरोपी शिक्षक केस दर्ज होने के 15 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।

22 साल की छात्रा का आरोप है कि जब गांव के विद्यालय में कक्षा आठवीं में वह पढ़ रही थी, उसी समय गांव का ही रहने वाला शिक्षक उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद छात्रा से बराबर शारीरिक संबंध बनाने लगा। शिक्षक के प्रेम जाल फंसी छात्रा जब-जब उससे दूर होने की कोशिश की तो वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए छात्रा को दूर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि शादी के बाद जब वह ससुराल गई तो भी आरोपी शिक्षक उसके ससुराल में पहुंच गया। छात्रा के पति को अपने और छात्रा के बीच चल रहे प्रेम संबंध की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि बगैर उसके मैं जिंदा नहीं रह पाऊंगा। कुछ दिनों बाद छात्रा मायके पहुंची तो आरोपी शिक्षक बराबर उससे संपर्क बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि वह गर्भवती हो गई तो आरोपी शिक्षक गर्भपात करने के लिए दबाव देने लगा, लेकिन वह गर्भपात कराने को तैयार नहीं हुई। नौ अगस्त को आरोपी शिक्षक छात्रा को अपने साथ लेकर क्षेत्र के एक परिचित के घर ले गया, जहां छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो छात्रा ने शोर मचाया। पड़ोस के तमाम लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी शिक्षक पीछे से बाउंड्रीवाल कूदकर भाग निकला।

उसी दिन छात्रा ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। छात्रा का आरोप है कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने की कोशिश नहीं कर रही है। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी को पत्र भेजकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग की। छात्रा का कहना है कि आरोपी शिक्षक बाहर खुलकर घूम रहा है और सुलह समझौते के लिए वह और उसके सहयोगी दबाव बना रहे हैं। एसपी ने जल्द ही आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed